10:14 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज में कार की मांग,एक साल की बेटी सहित विवाहिता को निकाला

उझानी बदांयू 3 दिसंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी लटूरी सिंह की बेटी सुनीता ने अपने पति अवनीश , ससुर अशोक,सास फूलन देवी,ननद अंजली,सपना रवीना निवासी साकीपुर थाना जैंथरा जिला एटा के खिलाफ दहेज में कार ना लाने पर एक साल की बेटी डौली के साथ मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में सुनीता ने लिखा कि उसकी शादी तीन साल पहले अवनीश से हुई, पिता ने दस लाख खर्च कर शादी की मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे,कार की मांग करने को प्रताड़ित करने लगे। बीते माह सभी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस