4:13 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया – बिल्सी

बिल्सी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म दिवस आज तहसील परिसर बिल्सी में अधिवक्ता दिवस के रूप में धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को याद करते हुए कहा कि वह महान देशभक्त विद्वान ब राष्ट्रवादी थे,आज का दिन पूरे भारतवर्ष में अधिवक्ता दिवस के रूप बनाया जाता है अधिवक्ताओं का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है अधिवक्ता ही सभी को न्याय प्रदान करता है तथा आम जनता को कानून की जानकारियां देता है। इस अवसर पर सचिव वागीश महेश्वरी ,रामनाथ शर्मा, राजीव सक्सेना ,अजय पाल सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रामनिवास यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस