उझानी !एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सिद्धी जैन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन0डी0ए0) की ट्रेनिंग पूरी कर इतिहास रच दिया। ज्ञातव्य हो कि सिद्धि जैन ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 12 में विद्यालय में टॉपर रही। वह एनडीए में राष्ट्रपति पदक पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं। साथ ही उन्हें बेस्ट ऑल-रांउड एयर कैडेट का खिताब भी मिला।
एक सम्मान जो अकादमिक, सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व अधिकारी सुलभ और विशेष सेवा विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एयर कैडेट को दिया जाता है। इस गौरवशाली पल के साक्षी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी विशिष्ठ अतिथि और गर्व से भरे परिवार थे। नेबी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने उनकी वर्दी पर पदक सजाया, उन्होंने इसे परिवर्तनकारी उपलब्धि बताया। उन्होने कहा, ’’उनका प्रदर्शन उत्कृष्टता की नई मिसाल है और वर्दी में महिलाओं की बढ़ती शक्ति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। सिद्धी जैन के लिए यह क्षण बेहद भावनात्मक था।
यह सफलता सिद्धी जैन की लगन, लक्ष्य के प्रति फोकस को दर्शाता है। सिद्धी जैन उझानी कस्बे की निवासी हैं। उनके पिता निखिल जैन के परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधतत्र, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या , शैक्षणिक प्रमुख के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनकी सफलता पर बधाई, देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com