10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शिविर में हुए 36 ने कराया ओटीएस,सवा चार लाख भी जमा कराए

बिल्सी। मंगलवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एकशिविर आयोजित किया गया। जिसमें 22 बकाएदारों के ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। साथ ही इसके अलावा करीब तीन लाख रुपए की बकाया धनराशि को जमा भी कराया गया। इधर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्र के गांव नगला जाटान में लगे शिविर में 14 लोगों को ओटीएस कराया। साथ ही उनसे एक लाख 30 हजार रुपए भी जमा कराएं। कई बिलों को संशोधित कर सुधार किया गया। शिविर में मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नन्दन, सोनू कश्यप, मुनीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस