नरैनी (बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने मंगलवार को एसआईआर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। काॅलेज परिसर से शुरू हुई रैली शरह बरौलिया ग्राम में घूम कर वापस काॅलेज में पहुंची।वरिष्ठ शिक्षक नीरज चौहान ने कहा कि प्रशासन के निर्देशन में पूरे गांव में एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य रैली निकाली गई। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में सहयोग का संदेश दिया। लोगों को मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विपलव भारती,रामौतार मौर्य, अश्वनी शर्मा समेत अन्य सभी शिक्षक शामिल रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

