12:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मुजाहिद ख़ान बने भाकियू भानु के जिला संगठन मंत्री, फिरोज को जिला महासचिव का जिम्मा

उझानी बदांयू 1 दिसंबर।

आज भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला कार्यालय पर संगठन के विस्तार के क्रम में जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने आसफपुर के गांव दूनपुर के मुजाहिद खान को जिला संघटन मंत्री बदायूं, वही पिपरिया के मोहम्मद फिरोज को जिला महासचिव पद पर मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सोंपा।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर और जिला महासचिव विकेश ठाकुर के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि किसानों व जनता के हित में भाकियू भानु के किऐ गये कार्यो से जनता का रूझान संगठन की ओर है, यह विस्तार इसी कड़ी का हिस्सा है। जिले की हर विधानसभा से लोग भाकियू भानु की सदस्यता लेने को आतुर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.