।
44
उझानी बदांयू 30 नवंबर।
काफी दिनों से नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने तिराहे पर स्थित मां संतोषी कृपा मंदिर के बाहर लगे नल में करेंट आ रहा है, आज हाथ धोने को हत्थे पर हाथ लगाते ही झटका लगने से दो लोग चपेट में आने से बचें। श्रृद्धालुओं ने बिजली महकमा से मांग की है कि नल में आऐ करेंट को सही कराऐ। वर्ना किसी दिन हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
बताते चलें तीन चार माह पहले भी नल में करेंट आने की शिकायत पर बिजली कर्मचारियों ने उसे सही कर दिया। आज नझियाई मोहल्ले के नवीन कुमार व केशव मंदिर में पूजा-अर्चना को गये, बाहर लगे नल पर हाथ धोने को जेसे ही हत्थे को छुआ तो जोर का झटका लगा,नल में करेंट आ गया। उन्होंने हत्थे को तुरंत छोड़ दिया।
मंदिर प्रबंधक संजय कुमार मित्तल व मंदिर के पुजारी ने मोबाइल द्वारा बिजली विभाग को नल में आ रहे करेंट के बारे में सूचना दे दी है। वहीं श्रृद्धालुओं ने नल में आ रहे करेंट को जल्द सही कराने की विभाग से मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com