3:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

इग्नू के लर्नर्स के लिए आयोजित की गई परिचय सभा

इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय बदायूं 47043 में जुलाई 2025 सत्र में प्रवेशित लर्नर्स के लिए एक ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन किया गया।
परिचय सभा में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने इग्नू के नियमों की जानकारी देते हुए अध्ययन केंद्र एवं इग्नू की वेबसाइट के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
नोएडा से परिचय सभा का संचालन कर रहे सत्येंद्र कुशवाहा ने लर्नर्स को इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से स्टूडेंट्स सर्विसेज से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया और विस्तृत रूप से लर्नर्स को इग्नू की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कोआर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने इग्नू अध्ययन केंद्र के संचालन
से संबंधित समय सारणी प्रस्तुत करते हुए लर्नर्स को बताया कि इग्नू में वेबसाइट के माध्यम से जुलाई तथा जनवरी सत्र में प्रवेश होते हैं तथा जून एवं दिसंबर में सत्रांत परीक्षाएं आयोजित होती हैं।
कोऑर्डिनेटर ने कहा की लर्नर्स अपने प्रोग्राम से संबंधित परीक्षा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं।
परीक्षा के में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है तथा अध्ययन केंद्र पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित असाइनमेंट अवश्य जमा करना होगा।
असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि लर्नर्स अध्ययन केंद्र पर ऑफलाइन सेवाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। रविवार को काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन परिचय सभा में प्रवेशित लरनर्स सहित काउंसलर डॉ अजीत कुमार शंखधार, डॉ अंकुर शखधार एवं असिस्टेंट राजीव कुमार पाली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस