एयरबस A320 फ़्लीट में ग्लोबल सॉफ्टवेयर समस्या को लेकर एयर इंडिया ने कहा है कि सेफ्टी उनकी पहली प्राथमिकता है। एयरलाइन ने बताया कि EASA और एयरबस के निर्देशों के अनुसार ज़रूरी सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर रीअलाइनमेंट का काम तेज़ी से जारी है। प्रभावित विमानों में से 40% पर रीसेट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तय समयसीमा के भीतर पूरा फ़्लीट कवर कर लिया जाएगा। एयर इंडिया ने साफ किया कि इस प्रक्रिया के कारण कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई, हालांकि कुछ उड़ानों में मामूली देरी या रीशेड्यूलिंग संभव है। यात्रियों की सहायता के लिए सभी टीमें तैनात हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
