।
उझानी बदांयू 29 नवंबर।
अयोध्या प्रसाद मैमोरियल (पीजी)कॉलेज के बी.कॉम एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता अंशुल एवं मोनिका सिंह और बीएससी प्रवक्ता जीतपाल, तालिब एवं मीनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अपने पाठ्यक्रम अनुसार इंडस्ट्रियल विजिट किया गया।
इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान महत्वपूर्ण उद्योग (रेडियल नेचुरल एरोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड ) का भ्रमण किया इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पूर्णतः स्वचालित उद्योग के लेआउट एवं उत्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा साथ ही, उद्योग के (मैनेजिंग डायरेक्टर ) संजीव साहू से एक साक्षात्कार के माध्यम से अपनी प्रश्नावली के अनुसार अनेक महत्वपूर्ण प्रेक्छाएं रखीं उसमें कच्चे माल की प्राप्ति से लेकर विपणन बाजार आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, इस जानकारी को प्रदान करने में मैनेजर दिनेश चंद्र राघव ने सराहनीय योगदान दिया।


छात्र-छात्राओं द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अधीन इस उपयोगी पाठ्यक्रम के अनुसार न केवल भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ज्ञान प्राप्त कर सके अपितु वह यह ज्ञान प्राप्त करने में भी सक्षम हुए हैं, कि वह केवल रोजगार प्राप्त करने की लालसा छोड़ वित्तीय संसाधनों के सहयोग से एक अच्छे उद्योग की स्थापना करके अपने क्षेत्रीय व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने वाले सेवायोजक बन सकें छात्र-छात्राएं इस औद्योगिक भ्रमण द्वारा अपने को अत्यधिक लाभान्वित महसूस कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com