कुंवर गांव। क्षेत्र के गांव निनमा में श्रीमती अनीता पत्नी की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। बताया जाता ह ैविवाहिता अनीता पत्नी दीप चन्द्र उर्फ दीपू उम्र करीब 30 वर्ष (जाति- जाटव) को उसके देवर राहुल कुमार पुत्र महेश द्वारा मृत अवस्था मे जिला अस्पताल बदायूँ मे भर्ती कराया गया है जिसकी सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई। बताते हैं कि उक्त सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस आवश्यक कार्यवाही हेतू ग्राम निनमा पहुची तो पता चला कि मृतका अनीता अपने मायके जाने की जिद कर रही थी जिस कारण गुस्से मे आकर अनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताते हैं कि अनीता की ससुराल वाले ससुरालीजन उपचार हेतू सीएचसी वजीरगंज ले गये जहां से डाँक्टरो ने अनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि जिला अस्पताल जाते समय अनीता की मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों से मिलने वाली जानकारी के अनुसार मृतका अनीता की शादी करीब 12-13 पूर्व हुयी थी जिसके 4 बच्चे है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
