3:51 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सपा नेता ने वैन गांव में एसआईआर के प्रति किया जागरूक

बिल्सी। तहसील क्षेत्र गांव वैन में शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेता सर्वेश यादव ने अपने आवास पर एक शिविर लगाकर गांव के लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों के गणना प्रपत्रों की स्वयं जांच की और कई लोगों के प्रपत्र मौके पर ही भरवाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए गणना प्रपत्र मतदाता पहचान सूची के अद्यतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जिन भी परिवारों के घर प्रपत्र पहुंच गए हैं, वे उन्हें शीघ्रता से भरकर अपने-अपने बीएलओ के पास जमा कर दे, ताकि उनका नाम मतदाता पात्रता सूची में निश्चित रूप से शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि पार्टी के मुखिया ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र समय से जमा न होने पर कई बार मतदाता सूची से छूट जाते हैं, जिससे मतदान के समय उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण सही-सही भरकर जमा करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस