राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में आज दिनांक 28 नवंबर 2025 को गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. भावना सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान परिषद के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक सही पोषण, देश रोशन रखा गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं में अत्यंत ही सुंदर व आकर्षक पोस्टर बनाए। पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने सही पोषण के महत्व को दर्शाते हुए अपने आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में मुस्कान, फारिया सलीम, शाजिया अख्तर, नेहा सहित 38 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती अर्चना पाण्डेय, डॉ बृजेश कुमार तथा डॉ ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंशिका एवं खुशनुमा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, तैबा ने द्वितीय स्थान तथा सुमैरा रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

