।
बदांयू 28 नवंबर।
एटा में लापता व्यक्ति का शव कछला गंगा घाट पर मिला है। मृतक की पहचान लायक सिंह (पुत्र रोशन सिंह) निवासी गांव नगला वाले, अवागढ़, एटा के रूप में हुई है।
बताते हैं कि लायक सिंह 20 नवंबर 2025 को घर से लापता हो गए थे, और उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया था। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर देखकर शव की पहचान की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लायक सिंह के पुत्र हरेंद्र सिंह ने अवागढ़ थाने में अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
