खनन अधिकारी ने दो ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया , दोनों ट्रक पुलिस को सुपुर्द किए
आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के मुताबिक खनन माफियाओं व अवैध रूप से सड़कों पर फर्राटे भर रहे वाहनों पर नकेल कसने को बदायूं जिला खनन अधिकारी पिछले दिनों से खासा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं , हाल ही में खनन अधिकारी ने बिसौली से आसफपुर मार्ग पर अवैध वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही कर भारी जुर्माना ठोका है ।
बीते गुरुवार तड़के ही खनन अधिकारी ने आसफपुर क्षेत्र में ट्रक नम्बर यू पी 22 ए टी 4065 व यूपी 22 ए टी 8274 के ट्रक स्वामियों से भारी जुर्माना वसूला । जिसके चलते आसफपुर से बिसौली मार्ग पर अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
हम आपको बता दें कि बदायूं जिला खनन अधिकारी की सक्रियता के चलते आसफपुर क्षेत्र में कई ट्रकों समेत आसफपुर क्षेत्र के एक ऊंचा रसूख रखने वाले व्यक्ति की अवैध जे सी बी पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई जिसकी आसफपुर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

