।
बदांयू 27 नवंबर।
बदांयू में झोलाछाप व बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम, अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग नोटिस व सील करने का नाटक कर रहा है। पहली बार छोड़िये दूसरी बार भी बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले अस्पतालों पर सिर्फ मुंहजुबानी कार्रवाई का स्वास्थ्य विभाग खैल खैलता है। धरातल पर अगर कठोर कार्रवाई की जाऐ तो शायद इन अवैध नर्सिंग होम के संचालक खोलने की हिम्मत ना जुटाऐ।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात इन अवैध नर्सिंग होम , अस्पताल पर नोडल आर्थिक समझौता करके अवैध अस्पतालों में लगी सील खोल देते हैं, जबकि उन अस्पतालों में कोई डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं होता है।
इन अस्पतालों में बिना किसी योग्यता के ऑपरेशन किए जाते हैं, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ये अवैध अस्पताल चल रहे हैं, और वे नोटिस देने के नाम पर संचालकों से आर्थिक समझौता कर लेते हैं।
उझानी के व बिसोली के अवैध हॉस्पिटल, अस्पताल को काफी समय पहले सील कर दिया गया,उस वक्त कहा गया कि इन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी मगर आज तक कुछ नहीं हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन अस्पतालों पर छापा मारा और सील लगा दी।
संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है। यह जुमला सुनते काफी वक्त बीत गया मगर आज तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। भले ही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीजों की जेबें कटती रहे चाहे जान जाती रहे विभाग को कोई सरोकार नहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
