ग्रामीणों की शिकायत पर शुरू हुई विभागीय जांच
बिल्सी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर कम वितरण प्रतिशत वाले दुकानदारों की जांच के क्रम में 19 नवंबर को पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पलिया के उचित दर विक्रेता हरप्रसाद की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली और विक्रेता हरप्रसाद मौके से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विक्रेता द्वारा निर्धारित तिथियों पर राशन वितरण शुरू नहीं किया जाता। कई बार वितरण का कार्य उसके पुत्र द्वारा किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वितरण के समय विक्रेता का पुत्र कार्डधारकों के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार करता है तथा राशन में घटतौली भी करता है। ग्रामीणों की इन शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उचित दर दुकान विक्रेता हरप्रसाद का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जरूरत पड़ने पर विक्रेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

