9:49 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी के 350 में शहीदी दिवस के उपलक्ष में विशेष कीर्तन दरबार

आज सिख धर्म के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी के 350 में शहीदी दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में विशेष कीर्तन दरबार हुआ इसमें साय 6:30 बजे से श्री रहरास साहिब जी का पाठ आरती शब्द कीर्तन हजूरी रागी जथा भाई परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह के द्वारा किया गया इसके उपरांत सरवत संगत ने मिलजुल के गुरु तेग बहादुर जी की वाणी श्लोक महला ९ का पाठ किया श्री सुखमणि साहिब सेवा समिति लौटन पुरा के द्वारा कीर्तन गायन किया गया इसके उपरांत शिमला से पधारे हुए भाई साहब भाई गुरप्रीत सिंह जी के द्वारा कीर्तन व कथा की गई आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने भी पहुंचकर गुरु महाराज को अपना श्रद्धा सुमन भेंट किया समाप्ति उपरांत समूह साथ संगत ने गुरु का लंगर छका मंच का संचालन सरदार गुरदीप सिंह महासचिव द्वारा किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.