बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में मंगलवार को एक
अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस घटना में एक परचून
की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इलाके की
बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
यह घटना तब हई जब बदरपुर से भरा एक ट्रक अनलोड
हो रहा था। अनलोडिंग के दौरान ट्रक का जैक टूट गया,
जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक की चपेट में आने से जितेंद्र का परचन का खोका
दूकान) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खोके पर बैठे
लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक
पलटने से बिजली की लाइनें भी ट्रट गईं, जिससे इलाके
में बिजली आपूर्ति बाधित हो गईं। सूचना मिलने पर
बिल्सी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी मौके पर
पहुचे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खोके पर बैठे लोग
तुरंत नहीं हटते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

