7:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

एचजीआईएस के बच्चों ने किया मेंथाॅल फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण

‘।

उझानी बदांयू 25 नवंबर।

नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने बीते दिवस बरेली मथुरा हाइवे पर गांव बुटला दौलत, स्थित रेडियल नेचुरल अरोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया जो शैक्षणिक रूप से विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी रहा।

यहाँ बच्चों ने कच्चे तेल की खरीददारी से लेकर तेल से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने सीखा कि कैसे कच्चे तेल से मेंथा के ठोस क्रिस्टल तैयार किए जाते हैं जो बाद में विभिन्न उत्पादों के निर्माण में सहायक होते हैं। कंपनी के मालिक अनुराग साहू व संजीव साहू एवं उनकी टीम ने बच्चों की सारी शंकाओं का समाधान बहुत ही अच्छे ढंग से किया।
कंपनी में बच्चों ने मेंथाॅल की सहायता से बनने वाले कई सारे उत्पादों के विषय में जाना तथा इसके साथ ही उन्होंने उद्योग निर्माण की मूलभूत जानकारियों के बारे में भी विस्तार से जाना एवं कक्षा-कक्ष के पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक रूप से जोड़कर शिक्षा के नए आयाम से परिचित हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.