सहसवान में सर्राफ की दुकान से जेवरात चोरी हो गए। ग्राहक बनकर आए एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेन मार्केट स्थित सर्राफ शिवकांत शर्मा की दुकान पर रविवार शाम करीब 4 बजे एक युवक जेवरात खरीदने के बहाने पहुंचा। जब दुकानदार जेवरात दिखाने में व्यस्त हो गए, तो युवक अखबार पढ़ने के बहाने गल्ले के पास गया और उसने गल्ले में रखे जेवरात के डिब्बे को निकाल लिया। इसके बाद युवक बिना कुछ लिए दुकान से चला गया। जब दुकानदार को चोरी का पता चला, तो उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में ग्राहक बनकर आए युवक को जेवरात का डिब्बा निकालते हुए देखा गया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

