बिल्सी। बदायूं में रविवार सुबह 9 बजे बिल्सी नगर में एक भट्टे पर काम कर रहे लोगों के बीच अचानक से आसमान से
एक बर्फ की सिल्ली गिर पड़ी। घटना के बाद लोगों के
बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही लोगों
की भारी भीड़ जमा हो गई!। हालांकि ईट भटे पर काम करने वाले लोग इस हादसे में बार-बार बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद एसडीएम ने इस बात की जानकारी भी दी। स्थानीय लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे। तो पुलिस भी इसे कुदरत की देन कह रही है।
स्थानीय निवासी सोमेंद्र यादव ने कहा कि आज सुबह
करीब बजे आसमान से लगभग 20 किलो की बर्फ
की सिल्ली गिर गई। नीचे ईंट-भट्टे पर बच्चे काम कर रहे
थे। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सभी
बच गए। उस वक्त मैं भी वहां पर मौजूद था।
ईट-भट्टेपर काम करने वाले मजदूर वीर सिंह ने कहा कि
बर्फ की सिल्ली तेजी के साथ ऊपर से गिरी। नीचे मेरी
बेटी काम कर रही थी। इस हादसे में वह बाल-बाल बच
गई। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा ईट-भट्टे
पर बर्फ गिरने की सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर
बीके मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से
मामले की जानकारी ली। हाथ में बर्फ का टुकड़ा लेकर
हंसते हुए ग्रामीणों से कहा कि यह तो कुदरत की देन है।
बिल्सी उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह बताया बिल्सी
नगर के दीन नगर शेखपुर चौराहा निकट एक भट्टेपर
काम कर रही लेबर के पास आसमान से बर्फ की सिल्ली
गिरने की सूचना प्राप्त हुई, मौके पर पुलिस को भेजा
गया है जांच कराई जा रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

