12:18 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गोवंश का कराया गया उपचार

पुलिस ने दिखाई तत्परता, गो रक्षक दल ने दिया सहयोग

कुंवरगांव। नगर के झबरा की पुलिया के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुंवरगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू की।

सूचना पर स्थानीय गो रक्षक सेवा दल के सदस्य भी मौके पर पहुँचे और पुलिस तथा नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान तक ले जाने में सहयोग किया। मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद गोवंश को आगे की देखभाल हेतु भेज दिया गया।

सहयोग करने वाले गो रक्षक दल के सदस्य:

शशांक सोलंकी, अमित राठौर, रितिक गौतम, देवांश सोलंकी, वंश शंखधार, हिमांश सोलंकी, रिषभ सोलंकी, रवि गौतम, प्रतीक राठौर, मोनू गौतम, विवेक राठौर आदि।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस