6:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी ईंट भट्टे पर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बाल-बाल बचे मजदूर हड़कंप


बिल्सी बदांयू 23 नवंबर।

बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे के बाबा ईंट उधोग ईंट-भट्टे पर आज सुबह बर्फ की बड़ी सिल्ली गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि काम कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। बर्फ की सिल्ली के टुकड़े दूर तक बिखर गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

ईंटें पाथ रहे मजदूरों में नंदिनी,पूनम, सोमेन्द्र,संगीता, अभिषेक आदि ने बताया कि गनीमत रही हम कुछ दूरी पर थे वर्ना हादसा हो जाता, हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मालूम पड़ने पर आस-पास के लोगों का बर्फ़ की सिल्ली देखने को हुजूम लग गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.