वजीरगंज बदायूं
थाना क्षेत्र वजीरगंज के ग्राम कंजुआ के समीप 4 दिन पहले दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 35 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र रूम सिंह निवासी ग्राम बीरमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए वजीरगंज थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत को डॉक्टर ने जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया परिजनों ने थाने आकर इंद्रजीत की चार दिन बाद मौत की सूचना पुलिस को दी वहीं थाना पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है मृतक इंद्रजीत के परिवार में कोहराम मचा हुआ है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

