उझानी बदांयू 22 नवंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला वार्ड नंबर 1 की रहने वाली चंदा देवी पत्नी पान सिंह ने अपने सास-ससुर पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सोंपा है, पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
चंदा ने बताया कि उसका ससुर पानी का पाइप ले गया था। जब उससे पानी का पाइप मांगा तो सास ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और ससुर ने डंडे से उसे बेरहमी से मारा।


जिससे वह घायल हो गई। इस मामले की उसने कछला चौकी पुलिस पर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उल्टा उसके पति को ही चौकी में बैठा लिया। चंदा देवी ने बताया की 4 महीने पहले उसके पति पान सिंह का उसके देवर संजीव ने पैर तोड़कर दिया जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। तब भी उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। फिलहाल इस मामले में चंदा देवी को बेरहमी से पीटते हुए सास ससुर का वीडियो वायरल हुआ है। अब देखना होगा कि उझानी कोतवाली पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
