उझानी बदांयू 22 नवंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला क्षेत्र के बदायूं -मथुरा हाइवे पर लक्ष्मी नगला गांव के पास शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ना भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराया ।
जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई । वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस द्धारा उझानी सीएचसी भेजा । जहां मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने घायल बाइक सवार की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार हालत गंभीर होने के कारण अपना नाम पता नहीं बता सका है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
