एसआईआर कार्य में सक्रिय हों कार्यकर्ता: हरीश शाक्य
बिल्सी। शुक्रवार को भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने नगर में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की और एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ इसे समय पर पूर्ण कराएं। विधायक ने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता किसी भी भ्रामक जानकारी से दूर रहें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदाता सूची संशोधन कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। इससे पूर्व व्यापारी नेता योगेश वार्ष्णेय ने विधायक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, अर्जुन सिंह चौहान, मनोज जैन, परमानंद वार्ष्णेय, संजीव माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, गौरव बाबू, मोहित वार्ष्णेय, राहुल शाक्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

