10 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
बिल्सी। बीआरसी अंबियापुर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को सराहनीय बताया। विकास खंड क्षेत्र के 37 संविलियन और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 101 छात्र शामिल हुए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्रों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। देवेन्द्र कुमार प्रवक्ता एनए इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में गठित पैनल द्वारा साक्षात्कार के बाद छात्र आशीष कुमार सिंह, वीपी सिंह, प्रिंस शर्मा, मधु और पायल को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र निशांत, आशीष, वीपी सिंह, कार्तिक, अमन, रंजीत, मधु, नवीन, वंश और हिमांशु को विज्ञान किट, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्टेशनरी फोल्डर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में एआरपी अमित कुमार गुप्ता, जयवीर सिंह, राधाबल्लभ, शैलेष प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, आलोक, सोनू सागर, वर्षा, विमल कुमार गौतम, रितु माहेश्वरी, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार और राजेश सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

