2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विधानसभा शेखूपुर में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को

उप जिलाधिकारी सदर बदायूं के पत्र संख्या 982 दिनांक 19 नवंबर 2025 के क्रम में विधानसभा शेखूपुर में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी,बदायूं के खेल मैदान में सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में बालक एवं बालिका श्रेणी में किया जाएगा।जिसमें दिनांक 28 नवंबर 2025 को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा कुश्ती का आयोजन सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में बालक एवं बालिका श्रेणी में तथा 29 नवंबर 2025 को कबड्डी एवं बैडमिंटन का आयोजन सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में बालक एवं बालिका श्रेणी में किया जाएगा।यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी श्री विकास नारायण शर्मा( क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगत) के द्वारा दी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.