10:07 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रही कक्षा 12 की अर्चना

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मूसापुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत धूम्रपान निषेध विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी दर्ज कराई। निर्णायक मंडल ने निबंधों का मूल्यांकन करने के बाद कक्षा 12 की छात्रा अर्चना को प्रथम, कक्षा 10 की अंजू को द्वितीय तथा कक्षा 12 की सलोनी को तृतीय स्थान प्रदान किया। चिकित्सक डॉ. नीरेश कुमार एवं तापस भारद्वाज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और धूम्रपान व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस