महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी के निर्देशानुसार सीबीएसई के तत्वाधान में बोर्ड परीक्षा हेतु ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस वेबिनार में सीबीएसई के चेयरमैन के द्वारा उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में थे, साथ ही बताया कि नई शिक्षा प्रणाली के तहत 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगीं तथा उनके द्वारा सभी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इस वेबीनार में रुचि पूर्वक ध्यान दिया एवं महत्वपूर्ण तथ्यों को समझा। विद्यालय में इस वेबीनार का आयोजन विद्यालय के शिक्षक लोकेश कुमार एवं राजीव सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस मौके पर कक्षा 9 से 12 तक के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

