7:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रही निधि माहेश्वरी

नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता
बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत धूम्रपान निषेध विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन करने के बाद कक्षा 10 की छात्रा निधि महेश्वरी को प्रथम, कक्षा 12 के संदर्भ शर्मा को द्वितीय तथा कक्षा 10 की ही छात्रा दीक्षा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अलावा माधुरी, मोहिनी, नंदिनी, राघव, आकांक्षा, नीलम, जानवी सैफी को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार एवं तापस भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए धूम्रपान और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इस मौके पर सचिन उपाध्याय, राजनाथ सिंह, लव कुमार सिंह, रूपेंद्र सिंह, चंद्रकला, कविता, प्रभा, अक्षय सक्सेना, अजय गिरी, विपिन कुमार, उदयभान, मोहित, पुरुषोत्तम शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस