10:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नागरझूना में जर्जर मकान ढहा,मलबे में दबकर महिला हुई घायल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत महिला को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी डोरीलाल सुबह को मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उनका दस वर्षीय बेटा चंद्रशेखर भी घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी जयवंती घर के अंदर भोजन बना रही थी। अचानक मकान की कमजोर दीवार और छत धंसकर नीचे गिर गई। इससे जयवंती मलबे में दबकर घायल हो गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। कई बार इस मकान के ढहने की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस