।
उझानी बदांयू 20 नवंबर।
उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति सिथ्ति इफको के सेवा केंद्र पर डीएपी खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नवीन गोस्वामी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरनेश,।इमरान ,श्रीपाल यादव, अमर सिंह सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता केंद्र पर धरने पर बैठ गए ओर नारेबाजी शुरू कर दी।
धरने के दौरान उझानी इफको सेंटर सचिव मौके पर तुरंत एक्टिव हुए और बताया कि आज सर्वर कनेक्टिविटी न आने के कारण डीएपी खाद वितरण संभव नहीं है। किसानों की मांगों को देखते हुए सचिव ने तत्काल टोकन वितरण की घोषणा कर दी, जिसके अनुसार किसानों को परसों डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
टोकन वितरण की घोषणा के बाद किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com