7:24 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में हुआ केंपस प्लेसमेंट

बदायूं । दिनांक 19-11-2025 को हीरो मोटोकॉर्प नीमराना राजस्थान कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में केंपस प्लेसमेंट किया गया।हीरो मोटोकॉर्प नीमराना राजस्थान कंपनी के प्लेसमेंट पार्टनर सिनर्जी कंसल्टेंट के प्रतिनिधि श्री भूपेंद्र सिंह जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई। इस प्लेसमेंट में फिटर,टर्नर, इलेक्ट्रीशियन ,मशीनिस्ट, वेल्डर,पेंटर आदि व्यवसाय के 91 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 72 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया है,चयनित अभ्यर्थियों को 16209/- रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक , श्री अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक,श्री प्रवीण कुमार, अनुदेशक, श्री दिनेश कुमार,अनुदेशक, श्री आनन्द मोहन पटेल, अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस