7:14 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मुख्य सड़क पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सिरासोल
सीताराम पट्टी गांव में बुधवार को मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीण शाहिद हुसैन ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से मुख्य सड़क पानी भरा हुआ है,जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। उनका कहना था कि इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रियासत हुसैन ने बताया कि ग्रामीणों ने इस संबंध में अंबियापुर ब्लॉक के अधिकारियों को कई बार सूचित किया,लेकिन किसी ने
भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते सभी ग्रामीण
जलभराव से परेशान हैं। किशन लाल ने आरोप लगाया
कि सड़क पर जलभराव के कारण गंदगी फैल रही है। जिससे सभी लोग दुखी हैं। विशाल शर्मा ने बताया कि
नालियां चोक हो जाने के कारण गांव का पानी सड़क पर
जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को भरे पानी सेहोकर
गुजरना पड़ रहा है। प्रदर्शन में विशाल शर्मा, नन्रू चौहान,
अफजल, मुशर्रफ, छोटू, इसरार, आकिल, नासिर,
आसिफ, सुनील, अमर सिंह, सानू, वसीम, मुनीर सहित
कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस