।
बिल्सी बदांयू 19 नवंबर।
कछला-शाहबाद हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अजान बाबा मंदिर के पास एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक उछलकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरा।
घायल युवक की पहचान उघैती निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।
वह गुधनी-खौसारा स्थित अपनी ससुराल में एक दावत से लौट रहे थे।
पुलिस ने उन्हें बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
