6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बुज़ुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे पर लगाया बेटी से मारपीट का आरोप

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे पर बेटी से मारपीट करने और उन्हें घर में ना रहने देने का
आरोप लगाया है। दंपति ने इस संबंध में बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत की है। अहमदनगर असौली निवासी वेदवती ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका भूसा लेने गई थी!
इस दौरान बेटे ने उसे भूसा भरने से रोका और मारपीट
शुरू कर दी। मारपीट में प्रियंका के सिर में गंभीर चोट
आई है। वेदवती ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे ने बुजुर्ग दंपति के साथ अभद्रता की और उन्हें घर में रहने नहीं
दिया। पीडित दंपति की शिकायत पर बिल्सी थाना पुलिस
ने मामले की जांच शरू कर दी है। घायल प्रियंका को
मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। बिल्सी कोतवाल मनोज कृमार सिंह ने बताया उक्त
मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस