बिल्सी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर रविवार की शाम तहसील रोड स्थित सत्य का सिंघनाद के कैंप कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता की महत्ता पर जोर दिया। गोष्ठी में प्रशांत जैन ने कहा कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस भारत में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। डॉ. नीरज अग्निहोत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। ललित वार्ष्णेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। पत्रकार समाज की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए जनता तक सही सूचना पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में ऋषभ कृष्ण गुप्ता, सूर्यांश सिंह, माधव अग्निहोत्री, देव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

