दिनांक 17 नवंबर 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सलारपुर बदायूं में होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री संजय यादव ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली एवं रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों के 436 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इंटरव्यू के बाद कुल 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा तथा उन्हें ₹19,981/- प्रतिमाह CTC प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में पूर्व कार्यदेशक श्री गिरधारी सिंह राठौर, अनुदेशक श्री सचिन कुमार सिंह, श्री अजीत कुमार वर्मा, श्री प्रवीण कुमार, श्री दिनेश कुमार एवं श्री आनन्द मोहन पटेल का विशेष योगदान रहा
w
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com