10:39 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

*ऊदा देवी* (30.06.1830 – *16.11.* 1857)

*ऊदा देवी*
(30.06.1830 – *16.11.* 1857)

ऊदा देवी (Uda Devi) ‘पासी’ जाति से सम्बंधित एक वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में प्रमुखता से भाग लिया था। ये अवध के नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्या थीं। ऊदा देवी लखनऊ की रहने वाली थीं और उन्होंने लखनऊ के सिकन्दर बाग़ में एक पेड़ पर चढ़कर दो दर्जन से अधिक अंग्रेज़ सिपाहियों को मार डाला था। यद्यपि इस लड़ाई में काफ़ी देर तक संघर्ष करने के बाद ऊदा देवी भी शहीद हो गईं। कहा जाता है कि उनकी इस स्तब्ध कर देने वाली वीरता से अभिभूत होकर अंग्रेज़ काल्विन कैम्बेल ने हैट उतारकर शहीद ऊदा देवी को श्रद्धांजलि दी थी।

*गूगल से साभार*

विज्ञापन एक्सप्रेस