6:02 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

18 नवंबर को बदायूं में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 650 से अधिक पदों पर भर्ती

जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं की ओर से 18 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर, फ्लिपकार्ट, मदरसन, भगवती प्रोडक्ट्स सहित करीब 10 कंपनियाँ भाग लेंगी। इन कंपनियों में लगभग 650 पद रिक्त हैं। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व जीटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की युवा रोजगार योजना के तहत किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस