6:02 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण: 25–26 नवंबर को बदायूं में लगेगा चिन्हांकन शिविर

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर सहित सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कोई उपकरण न पाने वाले दिव्यांगजन निर्धारित शिविरों में पंजीकरण करा सकते हैं।
शिविर तिथियाँ:

दातागंज एवं समरेर: 25 नवंबर 2025 (मंगलवार)

म्याऊं एवं उसांवा: 26 नवंबर 2025 (बुधवार)

इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, आय प्रमाण पत्र तथा चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन एक्सप्रेस