1:51 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

घायल गौवंश का कराया उपचार, चारे की भी की व्यवस्था

कुंवरगांव। नगर में बदायूं मार्ग के पास एक घायल निराश्रित गौवंश मिलने की सूचना पर गौ रक्षा सेवा दल की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े गौवंश को देखा तो तुरंत सूचना गौ रक्षा सेवा दल को दी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और देखा कि गौवंश की अगली टांग पर गहरा घाव था, जिससे वह उठने-चलने में असमर्थ था। टीम के सदस्यों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल स्थान की सफाई कर पट्टी की गई और उसके लिए तत्काल चारे-पानी की व्यवस्था भी कराई गई, ताकि उसे कुछ राहत मिल सके।

गौ सेवक अमित राठौर ने बताया कि गौवंश के पैर में गंभीर चोट थी, संभवतः किसी वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिल जाने से उसकी हालत में सुधार आने की उम्मीद है। टीम ने नगरवासियों से अपील की कि घायल या बीमार गोवंश दिखने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंच सके।

इस सेवा कार्य में शशांक सोलंकी, देवांश सोलंकी, रितिक गौतम, हिमांश सोलंकी, हर्षित राठौर, विवेक राठौर, गोविंद, रिषभ सहित कई गौ सेवक शामिल रहे। सभी ने मिलकर घायल गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उसके आगे के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.