विश्व हिंदू परिषद ने वंदे मातरम समारोह सप्ताह का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर नेहरू चौक बदायूं पर कार्यक्रम का प्रारंभ नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़कर किया । जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बदायूं जिले में विशेष रूप से वंदे मातरम समारोह सप्ताह के आयोजन की श्रृंखलाबद्ध होकर एक सप्ताह तक मनाई जाएगी इसी कड़ी में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल है जिसके तहत जिले के कई चौराहों पर मुख्य चौराहा पर 7 दिन तक प्रतिदिन वंदे मातरम गीत गाकर नागरिकों में देशभक्ति का अलग जगाया जाएगा जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जी ने कहा कि वंदे मातरम आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति जगाने वाला गीत है कार्यक्रम में उपस्थित नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज भी वंदे मातरम त्याग बलिदान और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है l जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता भारत की पहचान हम लोग वंदे मातरम गाकर भारत को पुनः विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनाएंगे l इस मौके पे नीरज कोचर,अरविंद गुप्ता,आयुष अग्रवाल,मयूर गुप्ता,हरिओम पाठक ,ऋषि वर्मा आदि लोग मजूद रहे l
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com