8:21 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

*विश्व मधुमेह दिवस* (14 नवंबर)

विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। निरन्तर मधुमेह रोगियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष विश्व मधुमेह दिवस आयोजित करने का विचार किया। इस हेतु उन्होंने 14 नवंबर का दिन चयनित किया। 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस के रूप में वर्ष 1991 से मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष विश्व मधुमे‍ह दिवस का अलग ध्येय होता है। इस वर्ष मधुमे‍ह दिवस का ध्येय है ‘मधुमे‍ह के विषय में लोगों को शिक्षित करना’ व ‘बच्चों एवं किशोरावस्था में मधुमेह’।

*गूगल से साभार*

विज्ञापन एक्सप्रेस