8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक हुआ गंभीर

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित शेखूपुर चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी बिल्सी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी अली मकबूल अपनी बाइक से कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा है। तभी बिसौली की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.