अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ द्वारा थाना वजीरगंज एवं बिसौली पर थाने के सभी विवेचको की विवेचनाओ की समीक्षा करते हुए अर्दली रूम किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त व चेकिंग की गई।
आज दिनांक 12.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कुमार कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज तथा बिसौली कार्यालय पर थाने के सभी विवेचको का अर्दली रूम किया गया जिसमे समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तदुपरांत महोदय द्वारा मय पुलिस बल के अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत वजीरगंज क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले चौराहों,मुख्य बाजारों व आदि महत्वपूर्ण जगहों पर पैदल गश्त व चेकिंग की गई ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com