2:35 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिल्सी । बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 08 में
बुधवार को 22 वर्षीय युवक इकरार अहमद की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पहचान जमील अहमद के भतीजे इकरार अहमद के रूप में हुई है।
जमील अहमद ने जानकारी देते हए बताया कि इकरार के पिता का नाम कल्लू है। परिजनों के अनुसार, इकरार अहमद मंगलवार शाम से परेशान था। उन्होंने बताया कि उसने कुछ खा लिया था,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगडने पर परिवार के लोग उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल ले गए।
वहां उपचार के दौरान इकरार अहमद की मौत हो गई।
इकरार अहमद की शादी चार साल पहले हुई थी और
उसकी एक छोटी बेटी भी है। वह मेहनत-मजदरी करके
अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस मामले में
क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि उन्हें अभी तक
किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस